{"_id":"5ea82cb08ebc3e90a4078446","slug":"kanika-kapoor-is-fit-for-plasma-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट, जरूरत पड़ने पर ली जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट, जरूरत पड़ने पर ली जाएगी मदद
Tue, 28 Apr 2020 06:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
कनिका कपूर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट हैं। उनके ब्लड में पर्याप्त एंटीबॉडी पाई गई है। केजीएमयू को जब जरुरत होगी कनिका प्लाज्मा डोनेट कर सकेंगी।
विज्ञापन
केजीएमयू में प्लाज्मा डोनेशन की शुरुआत होने पर कनिका कपूर ने प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जताई थी। इस पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने सोमवार को कनिका का सैंपल लिया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। जिसमें कनिका प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट पाई गई हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका के खून में पर्याप्त एंटीबॉडी पाई गई है। उनकी एचआईवी, हेपेटाइटिस व मलेरिया सहित छह जांचें कर ली गई हैं। सभी पैरामीटर दुरुस्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डोनेशन के लिए हामी भरी है। जरुरत के हिसाब से एक दो दिन में उन्हें बुलाया जा सकता है। वह इमरजेंसी में भी डोनेशन के लिए तैयार हैं।