फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanika Kapoor corona report comes negative.

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, पर अभी नहीं मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Sat, 04 Apr 2020 07:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Apr 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor corona report comes negative.
कनिका कपूर - फोटो : Social Media

कोरोना पीड़ित बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 36 घंटे बाद उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। यह रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। 20 मार्च से एसजीपीजीआई में भर्ती कनिका की हर दूसरे दिन जांच कराई गई। शनिवार को पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई मीडिया सेल की कुसुम यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी कनिका को वार्ड में ही रखा गया है। 36 घंटे बाद दोबारा जांच में रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें डिस्चार्ज करने के बारे में विचार होगा। इसी तरह वार्ड में भर्ती अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उधर, पीजीआई के सात कर्मचारियों के सैंपल भी निगेटिव आ गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


73 सैंपल में से चार पॉजिटिव
पीजीआई में शुक्रवार को आए 73 सैंपलों में औरैया के तीन और बाराबंकी का एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया। अन्य सभी निगेटिव हैं। शनिवार को 34 सैंपल जमा किए गए हैं। इसी तरह संदिग्ध मरीजों में एक को भर्ती कर लिया गया है। अन्य को क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed