फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanhaiya kumar to campaign for left in UP.

यूपी चुनाव: वामपंथियों के लिए यूपी में प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, ये है प्लान

Sun, 04 Sep 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
 kanhaiya kumar to campaign for left in UP.
कन्हैया कुमार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार प्रदेश में वामपंथी दलों के लिए प्रचार करेंगे। वह 18 सितंबर को लखनऊ में वामपंथी संगठनों के आयोजन में शामिल होंगे। 19 सितंबर को वह फैजाबाद में सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


देश के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह के केस का सामना कर रहे कन्हैया 18 सितंबर को राजधानी में रहेंगे।

वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, अखिल भारतीय नौजवान सभा, इप्टा और महिला फेडरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन संगठनों की विचार गोष्ठी रवीन्द्रालय में होनी था लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिल पाई है। इसके बिना रवीन्द्रालय की बुकिंग नहीं हो रही है। इस नाते अब कार्यक्रम स्थल बदलकर कैसरबाग स्थित सीपीआई कार्यालय परिसर किया गया है।

विज्ञापन

'कन्हैया को लेकर जो व्यवहार भाजपा का वही सपा का'

 kanhaiya kumar to campaign for left in UP.

इस आयोजन में छात्र, युवा, संस्कृतिकर्मियों के साथ ही बुद्धिजीवी और कन्हैया के प्रशंसक शामिल होंगे। गौरतलब है, कन्हैया एआईएसएफ से जुड़े हैं और इसी के प्रत्याशी के रूप में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष बने हैं।

सीपीआई के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि कन्हैया 19 सितंबर को फैजाबाद में मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने लखनऊ जिला प्रशासन पर कन्हैया के कार्यक्रम की अनुमति न देने का आरोप लगाया। कहा, कन्हैया को लेकर जो व्यवहार संघ करता है वही सपा सरकार कर रही है।

बताया कि 10 जिलों में कन्हैया के कार्यक्रम रखे जाएंगे। उन्हें वामपंथी दलों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में ले जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed