फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kamlesh tiwari murder case Government did not fulfill promises

कमलेश तिवारी हत्याकांड: जन्मदिवस पर फूटा दर्द, सरकार से पूछा-वादों का क्या हुआ?

Fri, 17 Jan 2020 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Jan 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case Government did not fulfill promises
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय हिंदू महासभा व हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष रहे स्व. कमलेश तिवारी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में राज्य सरकार पर उनके परिजनों से किए वादे न पूरे करने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने कमलेश के बेटे सत्यम तिवारी को नौकरी देने, राजधानी में आवास देने और परिवार को शस्त्र लाइसेंस देने का वादा किया था, लेकिन ये वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से जल्द वादे पूरे करने की मांग की। कहा, सरकार की ओर से परिवार को दी गई 15 लाख की मदद नाकाफी है। महासभा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके सामने मांग रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी गौरव वर्मा ने कहा कि सरकार कमलेश तिवारी की हत्या की सीबीआई जांच कराए। कार्यक्रम को आशुतोष स्नेह सागर मिश्रा व बाबा महादेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राम नरेश श्रीवास्तव, नितिन चतुर्वेदी, राधा कृष्ण शुक्ला, गणेशनाथ मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, मोहित मिश्रा, ऋषि त्रिवेदी, कुलदीप पांडेय, सुनीता सोनकर, रवि राजपूत व अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed