फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyanpur Strikers, Vision, CAL Grey National Youngsters and CAL Blue won the matches

Lucknow News: कल्याणपुर स्ट्राइकर्स, विजन, सीएएल ग्रे नेशनल यंगस्टर और सीएएल ब्ल्यू ने जीते मुकाबले

Wed, 27 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kalyanpur Strikers, Vision, CAL Grey National Youngsters and CAL Blue won the matches
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को पांच मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत कल्याणपुर स्ट्राइकर्स, विजन, क्लब, सीएएल ग्रे, नेशनल यंगस्टर और सीएएल ब्ल्यू ने जीत दर्ज करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

पहले मैच में कल्याणपुर स्ट्राइकर्स ने सोनी क्लब को 67 रन से हराया। कल्याणपुर स्ट्राइकर्स के 205 रन के जवाब में सोनी क्लब की टीम 138 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से राज वर्मा ने 42 रन बनाए, जबकि विशेष यादव ने चार विकेट हासिल किए। दूसरे मुकाबले में विजन क्लब ने प्लेफिट क्लब को 69 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


विजन क्लब के 266 रन के जवाब में प्लेफिट क्लब की टीम 29.5 ओवर में 197 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम से कृष्णा यादव ने 122 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि गौरव और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। तीसरे मुकाबले में सीएएल ग्रे ने सीएएल ऑरेंज को 68 रन से मात दी। ग्रे के 256 रन के जवाब में ऑरेंज की टीम 24.3 ओवर में 188 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम से रुद्रांश ने 73 रन बनाए, जबकि आदर्श पांडेय ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। चौथे मुकाबले में नेशनल यंगस्टर क्लब ने केवाई स्पोर्ट्स को 44 रन से शिकस्त दी। नेशनल यंगस्टर के 197 रन के जवाब में केवाई स्पोर्ट्स की टीम 28.1 ओवर में 153 रन बनाकर आउट हो गई।


विजेता टीम से शिवम गिरी ने 56 रन बनाए, जबकि अभय गंगवार ने तीन विकेट चटकाए। लीग के पांचवें मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने पैंथर्स अकादमी को 73 रन से हराया। सीएएल ब्ल्यू के 255 रन के जवाब में पैंथर्स अकादमी की टीम 27.1 ओवर में 182 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से प्राज्ज्वल ने 115 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अमितेश और समर्थ ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed