{"_id":"6a0b6e04459a5600440f03c9","slug":"kalyanpur-strikers-and-creators-club-won-the-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1743760-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल्याणपुर स्ट्राइकर्स और क्रिएटर्स क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल्याणपुर स्ट्राइकर्स और क्रिएटर्स क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तत्वावधान में अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग में सोमवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब और कल्याणपुर स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
वहीं सीएएल पर्पल, यॉर्कर क्रिकेट क्लब, मेगा ट्रेंड्स क्रिकेट क्लब और नेशनल यंगस्टर्स ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। सूर्या ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने पैंथर्स क्रिकेट अकादमी को 192 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए द क्रिएटर्स ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 301 रन बनाए। अभय सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों पर 117 रन ठोके, जिसमें 13 चौके और छह छक्के शामिल रहे। प्रभाकर कुमार ने भी 49 रनों का योगदान दिया। जवाब में पैंथर्स क्रिकेट अकादमी की टीम 109 रनों पर सिमट गई। यश ने 73 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में कल्याणपुर स्ट्राइकर्स ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को एक विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 217 रनों पर आउट हो गई। जवाब में कल्याणपुर स्ट्राइकर्स ने आखिरी विकेट तक संघर्ष करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मिथ यादव ने 62 और जीत जायसवाल ने 55 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में अविरल पांडेय ने चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। डीजीआई क्रिकेट ग्राउंड पर सीएएल पर्पल ने सीएएल ब्ल्यू को 224 रनों से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। अनमोल आनंद सिंह ने 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में सीएएल ब्ल्यू की पूरी टीम सिर्फ 64 रनों पर सिमट गई। सिंड्रा क्रिकेट ग्राउंड पर यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने इकाना टाइटंस को 147 रनों से हराया।