लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, सुशासन एवं जनकल्याण के पर्याय थे। मौका था सोमवार को स्वर्गीय कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर संस्थान में आयोजित समारोह का। इस अवसर पर कल्याण सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, रजिस्ट्रार डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ.एस. प्रिया, डॉ. अंजू, डॉ.रुचि, डॉ. अभिनव, डॉ. शिल्पी और डॉ. राखी के साथ संस्थान के रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।