फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalyan singh silent on rajnath's muslim statement

राजनाथ के 'बोल' पर उनके गुरु भी हैं खामोश

Thu, 27 Feb 2014 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh silent on rajnath's muslim statement

राजनाथ सिंह द्वारा मुसलमानों से माफी मांगने वाले बयान ने भाजपा नेताओं को परेशान कर दिया है।

विज्ञापन


एक समय राजनाथ के राजनीतिक गुरु रहे पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि इस बारे में मुझे कुछ नहीं मालूम। इस बारे में उनसे ही सवाल करने चाहिए।

कल्याण ने कहा कि मुसलमान अपने को वोटर बनने से रोकें। भाजपा उन्हें केवल इंसान के रूप में देखना चाहती है।

कल्याण इस मसले पर ज्यादा बातचीत करने से भी कतराए और रामविलास पासवान के भाजपा में आने के सवाल पर बोले कि इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं है।

खुर्शीद के बयान पर जमकर बरसे

kalyan singh silent on rajnath's muslim statement

केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा मोदी को नपुंसक कहे जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि जिस निचले स्तर का खुर्शीद ने बयान दिया है, उनसे ऊंचे स्तर की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

मोदी जनता के नेता बन चुके हैं। उनकी दहाड़ के सामने सभी पार्टियां घबरा गई हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा 272 से ज्यादा सीटें लेकर आएगी।

कल्याण सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे का कहीं भी पता नहीं चलेगा। मोदी के आने के बाद देश में नई राजनीति क्रांति आएगी। भ्रष्टाचार का खात्मा होगा, महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ उतरेंगे आंदोलन में

kalyan singh silent on rajnath's muslim statement

पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद कल्याण सिंह ने कहा कि गोपालपुर में पुलिस ने जो दरिंदगी दिखाई वह प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है।

जिला प्रशासन के दामन पर भी गहरा दाग लगा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जिले के अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं।

बुधवार को शांति नगर स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू हुए सांसद ने कहा कि मैंने प्रशासन को सूचना दी है, यदि पुलिस प्रशासन ने गोपालपुर कांड में जो मांगें रखी हैं, उन्हें जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सांसद होने के नाते वह स्वयं इसमें उतरेंगे।

विज्ञापन

ये कैसी पुलिस, जो लाश लेकर लौटी

kalyan singh silent on rajnath's muslim statement

कल्याण सिंह ने अपहृत शिक्षक योगेंद्र सोलंकी हत्याकांड के बारे में कहा कि शिक्षक के अपहरण होने के दूसरे दिन ही एसएसपी से शिक्षक को खोजने के लिए कहा था, लेकिन अफसोस पुलिस योगेंद्र को तो नहीं खोज पाई, उनकी लाश को जरूर खोज निकाला।

उन्होंने मांग की है कि मृतक शिक्षक की पत्नी एमए पास हैं। मृतक आश्रित के रूप में उन्हें क्लास थ्री की नौकरी दी जाए। प्रदेश सरकार उनकी आर्थिक मदद करे। जिलाधिकारी ने नौकरी दिए जाने का पूरा भरोसा भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed