{"_id":"05973e077f079f8f84ddc03a42353f57","slug":"kalyan-singh-may-resign-from-loksabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तीसरा मोर्चा यानी भानुमती का कुनबा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तीसरा मोर्चा यानी भानुमती का कुनबा'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Mar 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में पूरी तरह शामिल हो चुके कल्याण सिंह का कहना है कि इस समय देश में मोदी की हवा बह रही है, जो मतदान आते-आते तूफान में बदल जाएगी। इसमें बड़े-बड़े नेता उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति इस समय निर्णायक मोड़ ले रही है। केंद्र में मोदी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस ने सेक्युलरवाद बनाम सांप्रदायिकता की मुहिम चलाई थी जो फेल हो गई।
विज्ञापन
कल तक जो लोग भाजपा की विचाराधारा के साथ नहीं थे, वे भी साथ आ रहे हैं। रामविलास पासवान से गठबंधन इसका उदाहरण है।
कल्याण ने कहा, एक-एक कर मोदी का मुकाबला करने में नाकाम दलों के नेता तीसरे मोर्चे के नाम से भानुमती का कुनबा इकट्ठा कर रहे हैं। इनकी न कोई नीति है, न स्पष्ट नीयत और न ही ऐसा कोई नेता जो सभी को स्वीकार्य हो।
विज्ञापन
मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते राहुल
कल्याण ने कहा, जनता के सामने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी हैं। मोदी के महान व्यक्तित्व के आगे राहुल कहीं नहीं ठहरते।
मोदी ने अखाड़े में कुश्तियां जीती हैं, जबकि राहुल अभी लंगोट बांधना भी नहीं सीख पाए हैं। देश के सामने मुद्दा कांग्रेस के कुशासन और मोदी के सुशासन का है।
जनता को तय करना है कि कमजोर सरकार चाहिए या मजबूत, स्थिर सरकार चाहिए या डांवाडोल। भ्रष्टाचार और महंगाई ज्वलंत मुद्दे हैं। कांग्रेस ने इन्हें बढ़ाने का काम किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर हर हिंदू के एजेंडे में है।