फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalraj mishra defends BJP defeat in uttar pradesh.

'कोई तो गलती रही होगी जो भाजपा हार गई'

Fri, 19 Sep 2014 03:16 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2014 03:16 AM IST
विज्ञापन
kalraj mishra defends BJP defeat in uttar pradesh.

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने माना कि कोई तो गलती रही होगी जिसकी वजह से भाजपा उपचुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें सुधरने का मौका दिया है, हम और सुधार करेंगे।

विज्ञापन


उपचुनाव में हार से भाजपा हताश व निराश नहीं है। एक चुनाव हार गए तो क्या हुआ, आगे फिर जीतेंगे।

केंद्रीय मंत्री गुरुवार को अपने विभाग की एक कार्यशाला में हिस्सा लेने लखनऊ आए थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, एक चुनाव हारने से पार्टी हताश व निराश बिल्कुल नहीं है। चुनाव में कई चीजें होती हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

हर देश भारत में निवेश करना चाहता है

kalraj mishra defends BJP defeat in uttar pradesh.

कलराज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी लड़ाई सत्तारूढ़ दल से थी। यह वही दल है जो हल्ला बोलता है। कोई न कोई कमी जरूर रही होगी इसलिए जनता ने सुधरने का मौका दिया है।

मोदी का जादू उतरने के प्रश्न पर कलराज ने कहा, यह आपका आकलन हो सकता है जनता का नहीं। इतने कम समय में मोदी सरकार ने कई अच्छे काम किए हैं। केंद्र सरकार की तारीफ देश में ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है। अब तक जो काम हुए हैं उसे पूरी दुनिया सराह रही है।

प्रधानमंत्री ने लाल किले से प्रधानमंत्री जन-धन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इतने कम समय में इस योजना के तहत करोड़ों खाते खोले जा चुके हैं।

भारत की साख विदेशों में मजबूत हुई है। इसलिए ज्यादातर देश भारत में निवेश को इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed