{"_id":"5ad621064f1c1b76098b5090","slug":"kalbe-sadiq-send-to-delhi-by-air-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना कल्बे सादिक की हालत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना कल्बे सादिक की हालत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
डा. कल्बे सादिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरू मौलाना डा. कल्बे सादिक की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक चिकित्सक उनका आपरेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे सादिक को 15 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे पेट में तकलीफ होने पर राजधानी के एरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां पर हार्ट सहित तमाम प्रशिक्षण नार्मल होने पर चिकित्सकों ने उनकी आंत में इंफेक्शन बताया था।
विज्ञापन
उसी शाम को करीब 6 बजे एरा मेडिकल कालेज में तबियत में सुधार होने पर मौलाना सादिक को निरालानगर स्थित ग्लोब अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डा. दीपक अग्रवाल की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को मौलाना सादिक की तबियत ज्यादा खराब होने के बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज कर मेदांता में भर्ती कराया गया। मेदांता में डा. चौधरी अगुवाई में चिकित्सकों की टीम मौलाना कल्बे सादिक का आपरेशन कर रही है।