{"_id":"5e7724568ebc3e772431b23a","slug":"kalbe-sadiq-appeal-to-stop-protest-on-ghantaghar-against-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना कल्बे सादिक बोले, CAA के खिलाफ का धरना बंद करें महिलाएं, अभी हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना कल्बे सादिक बोले, CAA के खिलाफ का धरना बंद करें महिलाएं, अभी हालात गंभीर
Sun, 22 Mar 2020 02:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Mar 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे सादिक ने लखनऊ के घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले दो महीने से प्रदर्शन कर रही महिलाओं से अपील की है कि हालात को देखते हुए प्रदर्शन को स्थगित कर दें। हालात गंभीर हैं। जैसे ही कोरोना वायरस का दौर थम जाए वो फिर से धरना शुरू कर सकती हैं लेकिन इस मुश्किल वक्त में उन्हें एहतियात बरतना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि एक स्थान पर भीड़ इकट्ठा होने से वायरस के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है। घंटाघर पर करीब 65 दिन से सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन जारी है और इस खतरे के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद हैं। जिससे कि संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को कोरोना की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं मास्क पहन कर प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि धरने में शामिल होने से पहले हाथ साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के बीच उचित दूरी भी रखी जा रही है। वहीं शाम को टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान ने घंटाघर पहुंचकर मगरिब की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मौलाना ने कोरोना से देश व दुनिया को सुरक्षित रखने की दुआ की।
विज्ञापन