मौलाना जव्वाद ने फिर सपा सरकार को दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमामबाड़ों में ड्रेस कोड व उलमा की निगरानी कमेटी को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई और वसीम रिजवी को नहीं हटाया गया तो ईद के दस दिन बाद 28 जुलाई को हजरतगंज की शाही मस्जिद पर प्रदर्शन करेंगे।
यह चेतावनी रविवार को मजलिस ए उलमा ए हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जव्वाद ने यूपी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में दी।
मौलाना जव्वाद ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट को लेकर प्रशासन अपने वादे पूरा करे।
साबित हो चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप
उन्होंन कहा कि सरकार द्वारा कराई गई जांच में वसीम रिजवी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
मांग है कि वक्फ बोर्ड की सीबीआई जांच कराई जाए। मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड में चयनित सदस्यों की शैक्षिक योग्यता की जांच नहीं कराई गई है।
आरोप लगाया कि बोर्ड में ऐसे सदस्यों को लाया गया है जो पहले से ही वक्फ की संपत्तियों को बेचने के मामले में दोषी हैं। उन्होंने कहा कि वसीम इस्तीफा देने के बाद दोबारा चेयरमैन कैसे बन गए, इसकी भी जांच होनी चाहिए।