फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalbe javvad says he would not suppoprt SP in UP election.

मुस्लिम नेता कल्बे जव्वाद का ऐलान, सपा को छोड़ किसी को भी देंगे समर्थन

Sun, 31 Jul 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jul 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kalbe javvad says he would not suppoprt SP in UP election.
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

विधानसभा चुनाव में शिया समुदाय सपा के अलावा किसी का भी समर्थन कर सकता है। सपा सरकार गुंडागर्दी की पर्याय बनी हुई है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने यह कहते हुए शनिवार को सपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


वह शहान-ए-अवध ट्रस्ट की ओर से वक्फ संपत्तियों की बर्बादी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान  के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। इस बीच, वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण के लिए जव्वाद के समर्थन में रॉयल फैमिली के लोग भी उतर आए हैं।
विज्ञापन


मौलाना जव्वाद ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर हुए हमले की निन्दा की और कहा,प्रदेश की सरकारें हमेशा शियों की अनदेखी करती आई हैं, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने ही अजादारी रोड पर मोहर्रम के दौरान काले झंडे व मजलिसों के बैनर लगाने पर रोक लगाई है। सरकारों की गलत नीतियों से वक्फ संपत्तियों का नुकसान हुआ है।

अरबों की सम्पत्ति बर्बाद कर रहा है जिला प्रशासन

Kalbe javvad says he would not suppoprt SP in UP election.
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : demo pic

उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीनों पर सुंदरीकरण का जो काम हो रहा है, वह महज दिखावा है। इसके जरिये जिला प्रशासन अरबों की सम्पत्तियों को बर्बाद करने पर तुला है।

पेड़ों की कटाई कर क्षेत्र की हरियाली नष्ट की जा रही है। शाहमीना से लेकर खुनखुनजी कॉलेज तक ट्रस्ट की संपत्ति थी, जिसे बर्बाद कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट में जिला प्रशासन के जो अधिकारी होते हैं, वे जल्द अरबपति बन जाते हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी ट्रस्ट द्वारा कराए कार्यों को गलत ठहरा रहे हैं।

शहान- ए- अवध के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि इमारतों की अस्मिता बनाई रखी जाए। पक्के पुल से छोटे इमामबाड़े के बीच शूटिंग की अनुमति नहीं देनी चाहिए। रॉयल फैमिली के लोगों ने कहा कि मजहबी पोस्टर व बैनर लगाने पर रोक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed