फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalanidhi naithani's oath to escape from crime.

मैं अपना कोतवाल स्वयं हूं... अपराध रोकने के इस अनोखे तरीके से चर्चा में आए थे लखनऊ के नए एसएसपी

Sun, 08 Jul 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
kalanidhi naithani's oath to escape from crime.
एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : amar ujala

कलानिधि नैथानी को लखनऊ का नया एसएसपी बनाया गया है। वो बरेली का एसएसपी रहते हुए अपराध रोकने के लिए अनोखे तरीके अपनाने के लिए खासे चर्चित रहे हैं। उनकी अपराध से बचने के लिए मैं अपना कोतवाल स्वयं हूं... खुद को अपराध से बचाने के लिए शपथ लेता हूं... मुहिम सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुई थी।

विज्ञापन


नैथानी ने इस पर कहा था कि अगर लोग सचेत हो जाएं तो अपराध अपने आप खुद कम हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने लोगों से 10 शपथ लेने की गुजारिश की थी। उनकी ये मुहिम काफी चर्चा में रही थी।
विज्ञापन


जानें- क्या थीं ये 10 शर्तें-

- मैं कभी किसी को अपने एटीएम का पासवर्ड नहीं बताऊंगा। फोन पर तो कभी नहीं।

- मैं लेनदेन संबंधी कोई भी वार्ता किसी सार्वजनिक स्थान या वाहन में बैठकर नहीं करूंगा। फोन पर भी नहीं।

- मैं बैंक के अंदर किसी अनजान व्यक्ति का सहारा नहीं लूंगा। न ही किसी अंजान व्यक्ति पर विश्वास करूंगा।

- मैं कभी किसी एटीएम बूथ में किसी दूसरे को अपना कार्ड चेक करने के लिए नहीं दूंगा।

- मैं बस या ट्रेन में किसी का दिया हुआ कुछ भी नहीं खाऊंगा/पियूंगा। चाहे वह व्यक्ति उसे खुद भी क्यों न खा-पी रहा हो।

- मैं अपने घर के दरवाजों पर इंटरलॉक लगवा लूंगा, ताकि बाहर से ताले लटके न दिखें।

- मैं अपने घर, दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवा लूंगा।

- अगर मेरे मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति जैसे, कोई फेरीवाला, कबाड़ी या घूमंतू दिखेगा तो इसकी सूचना 100 नंबर पर दूंगा।

- मैं बस अड्डा या टैक्सी- टैंपो स्टैंड से ही अधिकृत गाड़ी में ही सफर के लिए बैठूंगा, किसी अनजान से लिफ्ट नहीं लूंगा।

- मैं अजनबी व्यक्ति, फेरी लगाने वाले, गैस चूल्हा सफाई, फल-सब्जी वाले आदि किसी को भी घर के अंदर नहीं घुसने दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed