फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalam visit to lucknow

यूपी के बिना नहीं होगी देश की तरक्की: कलाम

Sat, 28 Sep 2013 02:51 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 28 Sep 2013 02:51 AM IST
विज्ञापन
kalam visit to lucknow

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन पर चिंता जताई है।

विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है, पर यहां की स्थिति को देखते हुए लगता है कि जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ।

देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश के विकास व बेरोजगारी को खत्म करने की चिंता करनी होगी। डॉ. कलाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न तो संसाधनों की कमी है और न ही यहां के लोगों में जज्बे की।

डॉ. कलाम शुक्रवार को यहां साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर के दूसरे चरण का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि नैतिकता व भ्रष्टाचार से समझौता न करने का गुण ही भाजपा को दूसरों से अलग करता है।

इसलिए इन बातों पर समझौता नहीं हो सकता। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी का नाम खूब गूंजा। डॉ. कलाम व आडवाणी से लेकर सभी लोगों ने उनकी चर्चा की और कार्यक्रम में तालियां गूंजीं।
विज्ञापन


डॉ. कलाम ने भाषण की शुरूआत हिंदी में की। उन्होंने अटल बिहारी के सोच की तारीफ की। कहा कि साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आकर उन्होंने देखा कि सांसद व विधायक चाहें तो अपनी निधि से लोगों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि लगभग 20 करोड़ आबादी उसमें लगभग 10 करोड़ युवाओं वाले उत्तर प्रदेश को छोड़कर देश की तरक्की की बात नहीं सोची जा सकती।

उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना की जरूरत है। स्किल मैपिंग की जरूरत है। साथ ही अवस्थापना सुविधाओं को और ठीक करने की आवश्यकता है।


राजनीति आगे और विकास पीछे
डॉ. कलाम ने कहा कि जिस राज्य ने देश को कई उदीयमान नेता दिए। प्रधानमंत्री दिए। अन्य क्षेत्रों में भी कई विभूतियां दीं। वहां विकास का एजेंडा पीछे छूट गया है। यहां आम आदमी से जुड़े उद्यमों को स्थापित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed