फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kairana, Kandhla will not be allowed to be built again in Western UP: Yogi

पश्चिमी यूपी में फिर नहीं बनने देंगे कैराना, कांधला: योगी

Fri, 09 Oct 2020 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kairana, Kandhla will not be allowed to be built again in Western UP: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब फिर से कैराना और कांधला नहीं बनने देंगे। मुजफ्फरनगर जैसे दंगे भी नहीं होने देंगे। इन जगहों पर क्या हुआ था, किसकी वजह से हुआ था, सबको पता है। ऐसे ही लोग अपनी नापाक हरकतों के साथ पश्चिमी यूपी को एक बार फिर सांप्रदायिकता व जातीयता की आग में झोंकना चाहते हैं। इनके रग-रग में दंगा बसा है। इनके मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। एक-एक कर सबकी पहचान हो रही है, कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में बूथ, मंडल और सेक्टर पदाधिकारियों से संवाद किया। सीएम ने चौधरी चरण सिंह को किसान मसीहा बताया। कहा कि बाकी लोगों के लिए किसान सिर्फ  वोट बैंक रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने उनके कर्म क्षेत्र बागपत की रमाला चीनी मिल की क्षमता वृद्धि करके चौधरी साहब को याद किया है। हमने मेरठ कते मोहिउद्दीनपुर चीन मिल को अपग्रेड कर उसकी क्षमता बढ़ाई। बुलंदशहर में बंद चीनी मिल चलवाई। पश्चिमी यूपी के गन्ना बेल्ट के किसानों की समस्याएं बेहतर तरीके से समझने के लिए उसी क्षेत्र के विधायक सुरेश राणा को गन्ना मंत्री बनाया। नतीजतन, साढ़े तीन साल में एक 1.06 लाख करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, सबका साथ-सबका विश्वास और सबका भरोसा हमारे लिए सिर्फ  नारा नहीं संकल्प है। हमने पूरी पारदर्शिता से बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ दिया है। पहले की सरकारों में इसके लिए जाति, धर्म, मजहब और क्षेत्र देखा जाता था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंदशहर को विकास की बुलंदी पर ले जाना चाहता थे। उनके सपनों को पूरा करना हम सबका फर्ज है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा लंबा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर से होकर गुजरेगा। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशन जेवर एयरपोर्ट आपके बाजू में बन रहा है। ग्रेटर नोएडा में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इसका सबका लाभ बुलंदशहर को भी मिलेगा।

अराजकता व भ्रम फैला रहा विपक्ष:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा और नेतृत्व बेमिसाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार में जिस तरह का चहुंमुखी विकास हो रहा है, उससे विपक्ष की रातों की नींद उड़ गई हैं। विपक्षी दल दिन भर देश में अराजकता व झूठ के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिशों में लगे रहते है। लेकिन जनता को ऐसे दलों की सच्चाई पता है।

बूथ जीतो-चुनाव जीतो:
स्वतंत्र देव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे ष्बूथ जीतो- चुनाव जीतों के मंत्र पर उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए। पार्टी की विजय का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतर जाए। वर्चुअल सबा में मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया, कपिलदेव अग्रवाल, सांसद भोला सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के अलावा मंडल, सेक्टर व बूथों के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

सबका साथ, सबका विकास व सबका भरोसा... नारा नहीं संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा, सबका साथ-सबका विश्वास और सबका भरोसा हमारे लिए सिर्फ  नारा नहीं संकल्प है। हमने पूरी पारदर्शिता से बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ दिया है। पहले की सरकारों में इसके लिए जाति, धर्म, मजहब और क्षेत्र देखा जाता था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंदशहर को विकास की बुलंदी पर ले जाना चाहता थे। उनके सपनों को पूरा करना हम सबका फर्ज है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा लंबा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर से होकर गुजरेगा। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट आपके बाजू में बन रहा है। ग्रेटर नोएडा में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इसका सबका लाभ बुलंदशहर को भी मिलेगा।

सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में बूथ, मंडल और सेक्टर पदाधिकारियों से संवाद किया। सीएम ने चौधरी चरण सिंह को किसान मसीहा बताया। कहा कि बाकी लोगों के लिए किसान सिर्फ  वोट बैंक रहे हैं। भाजपा ने उनके कर्म क्षेत्र बागपत की रमाला चीनी मिल की क्षमता वृद्धि करके चौधरी साहब को याद किया है। हमने मेरठ ेह मोहिउद्दीनपुर चीन मिल को अपग्रेड कर उसकी क्षमता बढ़ाई। बुलंदशहर में बंद चीनी मिल चलवाई। पश्चिमी यूपी के गन्ना बेल्ट के किसानों की समस्याएं बेहतर तरीके से समझने के लिए उसी क्षेत्र के विधायक सुरेश राणा को गन्ना मंत्री बनाया। नतीजतन, साढ़े तीन साल में एक 1.06 लाख करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ।

अराजकता व भ्रम फैला रहा विपक्ष:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा और नेतृत्व बेमिसाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार में जिस तरह का चहुंमुखी विकास हो रहा है, उससे विपक्ष की रातों की नींद उड़ गई हैं। विपक्षी दल दिन भर देश में अराजकता व झूठ के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिशों में लगे रहते है। लेकिन जनता को ऐसे दलों की सच्चाई पता है।

बूथ जीतो-चुनाव जीतो:
स्वतंत्र देव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे ष्बूथ जीतो- चुनाव जीतों के मंत्र पर उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए। पार्टी की विजय का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतर जाए। वर्चुअल सबा में मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया, कपिलदेव अग्रवाल, सांसद भोला सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के अलावा मंडल, सेक्टर व बूथों के पदाधिकारी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed