{"_id":"69fe50e417d06818bb08529c","slug":"kailash-elected-president-gopal-gailakoti-general-secretary-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1728698-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैलाश बने अध्यक्ष, गोपाल गैलाकोटी महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैलाश बने अध्यक्ष, गोपाल गैलाकोटी महासचिव
Sat, 09 May 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 09 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सिंह गैलाकोटी, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉक्टर योगेश तिवारी, राष्ट्रीय अध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अखिल भारतीय पर्वतीय उत्तराखंड महापरिषद की आम बैठक में कैलाश उपाध्याय को परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। परिषद के महानगर में इंद्रप्रस्थनगर के उत्कर्ष भवन में स्थित परिषद के कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। गोपाल सिंह गैलाकोटी को महासचिव नियुक्त किया गया।
महासचिव ने बताया कि डॉ. योगेश तिवारी को मुख्य संयोजक, दिव्य नौटियाल, डॉ. समता बाफिला और डॉ. आरसी उप्रेती, जीडी भट्ट को संयोजक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी केएन पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह, शंकर पांडेय और मोहन भट्ट (तेलीबाग) को सौंपी गई। डॉ. कुमुद उपाध्याय को सचिव के साथ उत्तराखंड प्रभारी बनाया गया। उमेश कैड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन सचिव के रूप में मोहन भट्ट (कल्याणपुर), प्रचार-प्रसार सचिव के रूप में लाल सिंह बिष्ट व जगत सिंह मेहरा का चुनाव किया गया।
युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दक्ष जोशी व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में हरीश उपाध्याय को मनोनीत किया गया। विभिन्न राज्यों के प्रभार के लिए जॉन पाल सिंह (हरियाणा), गणेश दत्त शर्मा (दिल्ली-एनसीआर), जीडी पांडेय (राजस्थान) व जगजीत सिंह (पंजाब) को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में दीपा भट्ट, गीता हेडिया, चंदा जोशी, गणेश जोशी, सतीश जोशी, राजकुमार यादव और राजू धवन को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि परिषद देशभर में पर्वतीय समाज को संगठित करने व उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के मुद्दों को मजबूत मंच प्रदान करेगी। महासचिव गोपाल सिंह गैलाकोटी ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी नैनीताल एक्सप्रेस को पुनः संचालित कराने के लिए परिषद प्रयास करेगी।