{"_id":"5f465afc8ebc3e3d051e79f7","slug":"kabir-math-administrative-officer-died-during-treatment-as-miscreants-shot-him-two-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर मठ के प्रशानिक अधिकारी की इलाज के दौरान मौत, दो दिन पहले बदमाशों ने मारी थी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर मठ के प्रशानिक अधिकारी की इलाज के दौरान मौत, दो दिन पहले बदमाशों ने मारी थी गोली
Wed, 26 Aug 2020 06:22 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को गोली मारने के दो दिन बाद बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बदमाश बरात घर बुकिंग कराने के बहाने आए थे। घटना के बाद घायल धीरेंद्र दास को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी महानगर सोनम कुमार सहित कई अधिकारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र दास पर 2015 में भी जानलेवा हमला हुआ था तब भी हमलावर बरात घर की बुकिंग के लिए आए थे। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कबीर मठ की संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संपत्ति विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मठ के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसकी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।