फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kaambolainekana trend in tweeter yogi changed the name of stadium

इकाना पर क्रेडिट वार: ट्विटर पर ट्रेंड किया 'काम बोला इन इकाना', टी-20 मैच से एक दिन पहले बदला नाम

Tue, 06 Nov 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
kaambolainekana trend in tweeter yogi changed the name of stadium
ट्विटर पर ट्रेंड करता काम बोला इन इकाना

राजधानी के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले पहले इंटरनेशनल मैच से पहले ही क्रेडिट लेने की राजनीति ने जोर पकड़ लिया। राजनीतिक गलियारों से होते हुए यह बहस ट्विटर तक जा पहुंची। सोमवार देर शाम से ही ट्विटर पर #KaamBolaInEkana ट्रेंड करता दिखाई देने लगा। बड़ी संख्या में लोगों ने अखिलेश यादव के पक्ष में ट्वीट कर इसे सपा सरकार की उपलब्धि बताया। वहीं, योगी सरकार ने इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर दिया। ट्वीटर पर 'काम बोला इन इकाना' के ट्रेंड करने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने स्टेडियम की विश्वस्तरीय सुविधाओं को लेकर ट्वीट किए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच पिछले एक साल से कई योजनाओं को लेकर क्रेडिट वार जारी है। अखिलेश यादव योगी सरकार पर सपा सरकार के कामों का क्रेडिट लेने का आरोप लगाती रही है। एक्सप्रेस वे, लखनऊ मेट्रो, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण के अवसर पर दोनों पार्टियों के बीच तकरार होती रही है। अखिलेश यादव जहां इसी वजह से बीजेपी सरकार को 'फीता कैंची' वाली सरकार कहकर संबोधित करते रहे हैं, वहीं योगी सरकार ने सपा सरकार पर कामों को अधूरा छोड़ने का आरोप लगाती रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार को वेस्टइंडीज और भारत की क्रिकेट टीम के बीच राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टी-20 मैच खेला जाएगा। लखनऊ के इन नवनिर्मित स्टेडियम में यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा। इस मैच का इंतजार काफी लंबे समय से लखनऊ के साथ इस स्टेडियम की पिच को भी था। विश्वविस्तरीय सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम को पहले आईपीएल की मेजबानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं मिल पाई थी। लंबे इंतजार के बाद यहां पहला इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed