{"_id":"63b184d10302174d6709dc9e","slug":"jweller-got-killed-after-loot-in-dubagga-thana-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 13 किलो चांदी लूटने के बाद बदमाशों ने सराफा को मौत के घाट उतारा, थाने के पास फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 13 किलो चांदी लूटने के बाद बदमाशों ने सराफा को मौत के घाट उतारा, थाने के पास फेंका शव
Sun, 01 Jan 2023 06:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:34 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाने के पास बदमाशों ने एक कारोबारी से 13 किलो चांदी लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाने में बदमाशों ने सआदतगंज निवासी सराफा कारोबारी से लूट के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाशों ने शव को थाने से महज 50 मीटर दूर झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं थाने के नजदीक हुई वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच में जुट गई।
विज्ञापन
वहीं थाने के नजदीक हुई वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच में जुट गई। सआदतगंज निवासी मृतक के भाई अनूप वर्मा के अनुसार, भाई जितेंद्र वर्मा पिछले पांच साल से बाराबंकी के फतेगंज अपने ससुराल में रहकर वहीं से चांदी के आभूषण बड़े दुकानदारों से खरीदकर छोटे दुकानदारों को बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक 29 दिसंबर को बाराबंकी के फतेगंज अपने घर से कानपुर के लिए आभूषण खरीदने के लिए निकला थे। कानपुर से वापस आने पर 30 दिसंबर को ठाकुरगंज में अपने भतीजे आकाश के घर पर रुका और 31 दिसबंर को सुबह जितेंद्र चला गया था।
उसी दिन दोपहर को जितेंद्र की पत्नी ने फोन कर उसका हालचाल पूछा जितेंद्र ने चिनहट में होने की बात बताते हुए शाम तक घर पहुंचने की बात कही। घर न पहुंचने पर मृतक की पत्नी नीतू वर्मा ने जितेंद्र को फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद घरवालों ने खोजबीन शुरु की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से चौकी प्रभारी कस्बा राजू सिंह ने भाई अनूप को घटना की जानकारी दी।