{"_id":"5d7b275c8ebc3e016c1391a8","slug":"junior-resident-eve-teased-a-teen-in-kgmu-hospital-says-will-take-action-only-on-written-complain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त जूनियर रेजीडेंट ने किशोरी से की छेड़छाड़, अस्पताल ने नहीं की कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त जूनियर रेजीडेंट ने किशोरी से की छेड़छाड़, अस्पताल ने नहीं की कोई कार्रवाई
Fri, 13 Sep 2019 11:00 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
KGMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यायल (केजीएमयू) के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में भर्ती मरीज की बेटी से नशे में धुत जूनियर रेजीडेंट ने छेड़छाड़ की। विरोध पर किशोरी को धमकाया। नर्सिंग स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दूसरे दिन वरिष्ठ डॉक्टरों के सामने भी मामला पहुंचा, लेकिन अभी तक रेजीडेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
शताब्दी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेडियो डायग्नोसिस विभाग के वार्ड में भर्ती मरीज के साथ उसकी 16 साल की बेटी थी। सूत्रों की मानें तो मंगलवार रात एक जूनियर रेजीडेंट शराब पीकर वार्ड में आया। उसने दवा देने के बहाने से किशोरी को कमरे में बुलाकर छेड़खानी की। वह बाहर भागी तो रेजीडेंट पीछे आया और गाली-गलौज करने लगा।
किशोरी के रोने की आवाज सुनकर अन्य तीमारदारों के साथ नर्सिंग स्टाफ व अन्य रेजीडेंट मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया। बुधवार सुबह नर्सिंग कर्मचारियों ने मामले की जानकारी वरिष्ठ डॉक्टरों को दी। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व रेजीडेंट से पूछताछ की गई। किशोरी से लिखित में शिकायत करने को कहा गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पिता का इलाज बंद करने की धमकी देने से किशोरी ने लिखित शिकायत नहीं की। उधर, केजीएमयू प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आरोप है कि रेजीडेंट पहले भी इस तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसे बुद्धा हॉस्टल में नशे की हालत में पकड़ा गया था। वह विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर का करीबी है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

जरा जिम्मेदारों की सुनिए
अभी तक ऐसी शिकायत नहीं मिली है। मामले की लिखित शिकायत की जाती है तो केजीएमयू प्रशासन जांच कराएगा।
डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू
डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू