फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JP Nadda, Swatantra dev singh and sunil bansal discussed on UP election.

सियासत: यूपी चुनाव को लेकर नड्डा ने खींचा तैयारियों का खाका, सरकार और संगठन में समन्वय का दिया मंत्र

Sat, 19 Jun 2021 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Jun 2021 12:51 PM IST
सार

भाजपा ने यूपी चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी जुलाई से पूरी तरह चुनाव के कूदने के मूड में है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की।

विज्ञापन
JP Nadda, Swatantra dev singh and sunil bansal discussed on UP election.
पश्चिम बंगाल की मंगलकोट विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Twitter : @JPNadda

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन के बीच समन्वय का मंत्र दिया है। दिल्ली में नड्डा से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बातचीत के बाद यूपी में विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक रणनीति का खाका तैयार किया गया। हालांकि रणनीति का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सामाजिक सरोकारों के साथ निगमों, बोर्डों, आयोगों, संगठन के मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों में कार्यकर्ताओं के समायोजन के साथ पार्टी जुलाई में पूरी तरह चुनावी मैदान में कूद जाएगी। इस बीच स्वतंत्र देव और बंसल की नड्डा से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के यूपी प्रवास, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे और गृहमंत्री अमित शाह की यूपी के जमीनी कार्यकर्ताओं से बातचीत से मिले फीडबैक के आधार पर नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल से बातचीत की। नड्डा ने पार्टी के अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों में नियुक्तियां जल्द करने के साथ कार्यकर्ताओं की सुनवाई करने, सरकार के सामाजिक सरोकारों को कार्यकर्ताओं के जरिये जनता तक पहुंचाने, सहयोगी दलों से सामंजस्य बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जुलाई से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के कार्यक्रम होंगे। इनमें सरकार की बड़ी योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जन सरोकार की नई योजनाएं भी शुरू होंगी। पार्टी विभिन्न जातियों और समाजों को साधने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छोटे-छोटे सम्मेलन भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है इस मुलाकात के बाद जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कर कुछ नए चेहरों को शामिल भी किया जा सकता है। खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

सरकार और संगठन पर 21-22 को फिर होगा मंथन

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 21-22 जून को दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन से मंथन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दो दिन के प्रवास में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत की रणनीति पर भी बात होगी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ से लेकर प्रदेश तक की कार्य योजना, परंपरागत वोट बैंक के साथ पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को साधे रखने, सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे, प्रमुख विपक्षी दलों सपा-बसपा की रणनीति की काट खोजने पर भी मंथन होगा।

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार के साथ संगठन की भूमिका, सामाजिक सरोकार के कार्यों और संगठन की आगामी गतिविधियों व कार्यक्रमों की योजना भी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed