{"_id":"30e4856934759cdb859faeb18fd5fe76","slug":"joining-letters-for-tet-applicants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72,825 शिक्षक भर्ती में कल से मिलेंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72,825 शिक्षक भर्ती में कल से मिलेंगे नियुक्ति पत्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में तीन साल तक इंतजार करने वाले टीईटी पास बीएड डिग्रीधारियों को कल (19 जनवरी) से नियुक्ति पत्र मिलने की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही अभ्यर्थियों को लंबे संघर्ष का प्रतिफल भी मिल जाएगा। गौरतलब है कि भर्ती पर हो रही लेट लतीफी के कारण सरकार और संबंधित विभागों पर कई बार सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
मामले में इंतजार बढ़ने के कारण कोर्ट को भी दखल देना पड़ा। अब जब चार चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है तो अभ्यर्थियों को उनके संघर्ष का इनाम मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
बीसीए ने घोषणा कर दी थी कि 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र देने की शुरूआत की जाएगी, जिसके लिए विभागों ने भी जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली है।