शिक्षक बनने का मौका, साढ़े चार हजार खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से फरवरी में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में 3 हजार 40 सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब साढ़े चार हजार से अधिक सहायक अध्यापकों के पद खाली हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए दिसंबर 2019 में नियमावली में संशोधन किया है। इसके बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खाली होने वाले पदों पर भर्ती के विज्ञापन मांगे
बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से मार्च 2020 तक इन विद्यालयों में खाली होने वाले पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। करीब साढ़े चार हजार पदों पर भर्ती का अनुमान है।
बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि टीईटी परिणाम जारी होने के बाद भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती की जाएगी।