बड़ी खुशखबरी: यूपी में शिक्षकों की होंगी बंपर भर्तियां, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की अर्से बाद हुई पूर्ण बैठक में ठप पड़ी चयन प्रक्रिया पूरी करने को हरी झंडी मिल गई है। चयन प्रक्रिया को हरी झंडी मिल जाने से टीजीटी-पीजीटी-2011 के लगभग छह लाख अभ्यर्थियों, टीजीटी-पीजीटी-2013 के लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।
चयन बोर्ड के अध्यक्ष हीरालाल गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा 15, 16 एवं 17 जून को कराने का फैसला किया गया। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा कराने के लिए 11 मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र तय कर लिए गए हैं।
टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा के लगभग सात हजार पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चयन बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से 21 दिन पहले प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो जाएगा। परीक्षा से दो दिन पहले तक प्रवेश पत्र नहीं मिलने की स्थिति में परीक्षार्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
टीजीटी-पीजीटी-2013 का साक्षात्कार 28 मई से
- टीजीटी-पीजीटी के जिन विषयों का परिणाम घोषित कर दिया गया है, उनका साक्षात्कार 28 मई से कराया जाएगा। अब तक जिन विषयों के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं, उनका परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से तीन वर्ष के अंतराल के बाद शिक्षक भर्ती की राह आसान हो गई है। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के लगभग आठ हजार पदों के लिए 10 मई को विज्ञापन जारी हो जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी।
मंगलवार शाम को पीजीटी-2013 की हिंदी एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 86 पदों के लिए कुल 349 एवं प्रवक्ता हिंदी के 162 पदों के लिए कुल 657 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।