फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jobs in Uttar Pradesh

यूपी सरकार देगी पांच लाख नौकरियां

Thu, 10 Jul 2014 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Jul 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
jobs in Uttar Pradesh

अखिलेश सरकार ने राज्य में भर्तियों पर लगी रोक को पूरी तरह हटा दिया है, जिसके बाद पांच लाख लोगों को नौकरी देने जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

सरकार जो पांच लाख भर्तियां करेगी उनमें से 1, 38, 854 सिपाही के पदों पर होंगी।

सेवा चयन आयोग करेगा भर्ती

jobs in Uttar Pradesh

कैबिनेट में पेश प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत पदों की संख्या 10,45,072 बताई गई है, जिसमें से 5,47,996 पद भरे हुए हैं।
जबकि 4,97,076 पद खाली हैं।

इन सभी पदों पर सरकार भर्ती करेगी। अन्य सभी विभागों की समूह-ग (तृतीय श्रेणी कर्मचारियों) की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग करेगा।

स्कूल व कॉलेजों के प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती भी चयन आयोग ही करेगा। क्योंकि राजकीय महाविद्यालयों औश्र इंटरकालेजों के शिक्ष्‍ज्ञकों की भर्ती लोकसेवा आयोग इलाहाबाद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों में होंगी भर्तियां

jobs in Uttar Pradesh

गह, ऊर्जा, लोक निर्माण, सिंचाई, चिकित्सा, स्वास्‍थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, खाद्य एवं रसद, श्रम, अल्पसंख्यक कल्याण, राजस्व, लघु।

इसके अलावा सिंचाई, उद्योग, आवास, नगर विकास, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उद्यान, खेलकूद, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, गन्ना विकास एवं चीनी, चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, पशुधन, पर्यटन, महिला कल्याण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन सहकारिता, संस्कृति विभाग में भी भर्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed