फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jobs in UP Police.

यूपी में नौकरियों की बहार, होंगी बंपर भर्तियां

Fri, 06 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
jobs in UP Police.

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए वेतनमान पे बैण्ड (5200-20200) व ग्रेड पे (2400) के करीब 1800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस पद पर दिसंबर से आवेदनपत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑन लाइन होगी।
विज्ञापन


इस पद के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र और गणित विषयों में इंटरमीडिएट परीक्षा एवं भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रीडेटेड इन कंप्यूटर एंड कम्यूनिकेशन (डीओईएसीसी)/(एनआईईएलआईटी) द्वारा कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवेल की परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कंप्यूटर अभियंत्रण, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण में डिप्लोमा या समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता होनी जरूरी है। आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये योग्यता होना भी जरूरी

jobs in UP Police.
ऑनलाइन आवेदन पत्रों की छटनी के बाद अर्ह अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर कंप्यूटर टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसमें टाइपिंग स्पीड हिंदी में 25 एवं अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है।

पुलिस विभाग में पहली बार कोई परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी, जिसमें छपे प्रश्नपत्रों का कोई प्रयोग नहीं होगा। दोनों परीक्षा में प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार व राज्य की आरक्षण नीति के अनुसार अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार की जाएगी।

इसके अलावा पुलिस उप निरीक्षक के 1652 पुरुष व 412 महिला, पदों पर भी शीघ्र भर्ती की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड द्वारा संक्षिप्त सूचना प्रकाशित की जा चुकी है।

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कुछ अंतराल के बाद विस्तृत विज्ञापन एवं फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस आरक्षी के लगभग 500 पद कुशल खिलाड़ियों के माध्यम से भरें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed