फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job to deputy jailer wife

डिप्टी जेलर की पत्नी को मिलेगी नौकरी

Mon, 25 Nov 2013 12:59 AM IST
टीम डिजिटल/मेरठ
टीम डिजिटल/मेरठ Updated Mon, 25 Nov 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
job to deputy jailer wife

वाराणसी में मारे गए डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


यह आश्वासन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को डिप्टी जेलर के परिवारीजनों को दिया है।

साथ ही उन्होंने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री रविवार को मेरठ पहुंचे थे।

डिप्टी जेलर के चाचा अश्वनी त्यागी, मामा एसपी त्यागी समेत कुछ रिश्तेदार उनसे परतापुर हवाई पट्टी पर मिले और मुख्यमंत्री को लिखित मांग पत्र सौंपा।

इसमें मृतक के घरवालों को 30 लाख रुपये आर्थिक सहायता, पत्नी डॉ. अनुभा त्यागी को शिक्षा विभाग में उच्च पद पर नौकरी, मृतक डिप्टी जेलर को शहीद का दर्जा देने और ससम्मान अंतिम संस्कार की मांग की गई थी।


पढ़ें-तो इसलिए की गई डिप्टी जेलर की हत्या
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही कहा कि अनुभा त्यागी को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी दी जाएगी।

शहीद का दर्जा देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कातिलों की तलाश में पांच टीमें बनीं
डिप्टी जेलर के कातिलों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। वाराणसी और आसपास के जिलों में छापेमारी के अलावा एक टीम बिहार भेजी गई है।

हाल ही में जमानत पर छूटे तीन बदमाशों से भी पूछताछ की जा रही है। रविवार की दोपहर एडीजी जीएल मीणा जिला जेल पहुंचे और कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed