फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job Opportunities in Saudi Arabia for High School and ITI Graduates Get All Details From Application to End

UP News: हाईस्कूल व आईटीआई पास युवाओं को सऊदी में नौकरी का मौका, जानें अप्लाई करने से लेकर हर जानकारी

Fri, 08 May 2026 01:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 01:41 PM IST
सार

हाईस्कूल व आईटीआई पास युवाओं को सऊदी में नौकरी का मौका है। विभिन्न पदों पर चयन किया जाना है। आगे पढ़ें और जानें अप्लाई करने से लेकर हर जानकारी...

विज्ञापन
Job Opportunities in Saudi Arabia for High School and ITI Graduates Get All Details From Application to End
Job Opportunity - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का शानदार अवसर आया है। राज्य सरकार की मदद से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि सऊदी अरब में कुल 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में चार से छह वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। पहले चरण में आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद संबंधित कंपनी के विशेषज्ञ साक्षात्कार लेंगे। 
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को विदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के अनुसार करीब 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में इन पदों पर होगी भर्ती

  • फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के पांच पदों के लिए जिनका वेतन 99188 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा-30 से 48 वर्ष।
  • मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों के लिए जिसका वेतन 29773 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 25 से 35 वर्ष
  • सीएस वेल्डर टीआईजी एंड आर्क के 15 पदों के लिए जिसका वेतन 42408 रुपये प्रतिमाह आयु सीमा-24 से 35 वर्ष
  • पाइप फैब्रिकेटर के 15 पदों के लिए जिसका वेतन 43962 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 24 से 35 वर्ष।
  • स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के पांच पदों के लिए जिसका वेतन 42191 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 24 से 35 वर्ष
  • मैकेनिकल टेक्निशियन के आठ पदों के लिए जिसका वेतन 60465 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 30 से 35वर्ष
  • फैब्रिकेटर फोरमैन के पांच पदों के लिए जिसका वेतन 58650 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 30 से 48 वर्ष
  • मैकेनिकल फिटर के 15 पदों के लिए जिसका वेतन 58422 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 26 से 42 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed