{"_id":"45eab4df1ebb4ca190455a9194938ede","slug":"job-offered-in-upsrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम देगा मृतक आश्रितों को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम देगा मृतक आश्रितों को नौकरी
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में लंबे अरसे से मृतक आश्रित कोटे में नौकरी की आस लगाने वालों के लिये खुशखबरी है।
विज्ञापन
प्रबंधन ने उनको नौकरी देने का प्रयास शुरू करने जा रहा है।
प्रबंधन ने मृतक आश्रितों को नौकरी देने के लिए शासन से मंजूरी मांगने का जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा।
शासन से मंजूरी मिली तो वरिष्ठता क्रम के आधार पर मृतक आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने सोमवार को रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद से हुई वार्ता में मृतक आश्रितों को नौकरी देने का समझौता किया है।
परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश मिश्र ने मंगलवार को बताया कि सूबे में 1200 से अधिक ऐसे परिवार हैं, जिनको मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने की आस है।
लेकिन शासन के द्वारा निगमों में मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पर पाबंदी होने के कारण लंबे अरसे से जिन कर्मियों का निधन हुआ तो उनके परिजनों को नौकरी नहीं मिल सकी।
आर्थिक तंगी के चलते बहुत से मृतक आश्रित निगम की संविदा नौकरी करके गुजारा कर रहे हैं। लेकिन प्रबंध निदेशक ने जल्द ही नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन ने समय-समय पर ऐसे अनुमोदन दिए भी हैं। अनुमोदन मिलने पर 1200 परिवारों को राहत मिलेगी।