फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job In UP: There will be recruitment for the posts of Homeopathy Pharmacist, you can apply from June 20, know

Job In UP: होम्योपैथी फार्मासिस्ट के पदों पर होगी भर्तियां, 20 जून से कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल

Sat, 15 Jun 2024 07:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 07:41 PM IST
सार

Homeopathy Pharmacist: यदि आप होम्योपैथी फार्मासिस्ट के रूप में करियर बनाना चाहते हों तो यह खबर आपके लिए है। यूपी में इन पदों में भर्ती निकली है। 20 जून से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
Job In UP: There will be recruitment for the posts of Homeopathy Pharmacist, you can apply from June 20, know
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर कर सकते हैं आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में होम्योपैथी निदेशालय के तहत होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को विस्तृत विज्ञापन जारी किया। इसके अनुसार इसके लिए 20 जून से 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। पीईटी 2023 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 20 जून से आवेदन करने के साथ शुल्क भी जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने व आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई है। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 26 जुलाई तक किया जा सकेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि जब तक उसका जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं किया जाएगा, तब तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट आउट नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से होंगे। आरक्षण, आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थी संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। क्योंकि इसे आयोग में उपस्थित होने पर दिखाना होगा। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदक एक अप्रैल 24 से 19 जुलाई 24 के बीच जारी प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्य, एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क है। मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अलग से शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पूरा करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट लेना अनिवार्य है। सचिव ने बताया कि आवेदन संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इसे पूरा पढ़कर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed