फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job in UP: Golden opportunity to become an accountant, recruitment will be done on 7994 vacant posts soon, kno

यूपी में नौकरी: लेखपाल बनने का सुनहरा मौका, 7994 रिक्त पदों पर जल्द होगा अधियाचन, जानिए डिटेल

Wed, 25 Dec 2024 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

Government job in UP : यूपी में लेखपाल बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। करीब आठ हजार पदों के लिए जल्द ही अधियाचन निकाले जाएंगे। 

विज्ञापन
Job in UP: Golden opportunity to become an accountant, recruitment will be done on 7994 vacant posts soon, kno
यूपी में लेखपाल बनने का मौका। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

लेखपाल के 7994 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। राजस्व परिषद ने इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) भेज दिया है। इसमें सभी मंडलों और जिलों के रिक्त पदों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में ही इन सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए थे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले साल के पहले माह में ही इन पदों के लिए अधियाजन निकाला जाएगा। प्रदेश सरकार में कुछ माह पूर्व भी लेखपाल के पदों पर भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शार्ट लिस्ट कर जारी किया परिणाम

प्रदेश में सहायक लेखाकार व लेखाकार के 1828 पदों व कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के 417 पदों पर चल रही भर्ती में आवेदक सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शार्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम मंगलवार को जारी किया है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार इन भर्तियों के लिए निर्धारित मानक के अनुसार पदों के सापेक्ष 15 फीसदी अभ्यर्थी न होने की वजह से पीईटी 2023 के आधार पर शून्य या उससे कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर, सभी आवेदकों को लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि सहायक लेखाकार व लेखाकार भर्ती में 5169 व कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के लिए 4746 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा की तिथि कार्यक्रम, शुल्क जमा करने की सूचना अलग से वेबसाइट पर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed