फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job fraud with man in faizabad

रोजगार के नाम पर सऊदी अरब में मिली बकरी चराने की नौकरी

Fri, 18 Sep 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
job fraud with man in faizabad

नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति को सऊदी अरब में बकरी व ऊंट चराने की नौकरी दिलाई गई। फिर उससे भारत वापस भेजने के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए गए।

विज्ञापन


मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकांत शुक्ल ने रौनाही थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्जकर विवेचना करने व कार्यवाही से अदालत को भी अवगत कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मामला रौनाही थाने के लहरापुर गांव का है। यहां का रहने वाले शमीम के घर कोतवाली नगर के मौलाबख्श नगर निरालानगर निवासी जावेद पहुंचे और उससे कहा कि उसका साला एजाज निवासी अमौना थाना पूराकलंदर सऊदी अरब में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीजा के नाम पर ठगे लाखों

job fraud with man in faizabad

वहां उसकी चाय-पान की नौकरी लगवा देगा। वीजा वगैरह में एक लाख रुपये लगेगा। शमीम ने यह रकम किसी तरह इकट्ठा करके उसे दी और वीजा बनने के बाद सऊदी अरब गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसे चाय-पान की नौकरी के बजाए ऊंट व बकरी चराने के काम में लगा दिया गया।

उससे ईंटें भी ढुलवाए गए और गड्ढे भी खुदवाए गए। इससे उसकी तबियत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। परेशान हो वह वहां से किसी तरह भागकर एजाज के पास पहुंचा और उनसे भारत पहुंचाने की मिन्नत की। एजाज ने उसे बंधक बना लिया और कहा कि अपने घर से 40 हजार रुपये मंगवाओ तब वापस भेजेंगे।

इसकी खबर उसने अपनी मां को किसी तरह दी तो मां ने किसी तरह 10 हजार रुपये इकट्ठा करके एजाज के बुआ के लड़के को भिजवाया, तब जाकर उसे भारत भेजा गया। यहां पहुंच कर उसने घटना की तहरीर रौनाही थाने में दी। कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed