{"_id":"49611d2d29bf46998c6af1b0f7c541f8","slug":"job-for-riots-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर हिंसा के मृतक आश्रितों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर हिंसा के मृतक आश्रितों को मिली नौकरी
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Tue, 01 Oct 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की हिंसा में मारे गए 33 लोगों में से 20 के परिवारीजनों को सरकार ने सोमवार को नौकरी दे दी। इन्हें नियुक्ति पत्र मिल गए हैं और अपने विभागों में ज्वॉइन भी कर लिया।
विज्ञापन
यह जानकारी मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि 20 में से 17 ने कलेक्ट्रेट में रिपोर्ट किया है। जबकि तीन ने जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां ज्वॉइनिंग किया।
विज्ञापन
जिन्हें नौकरी मिली है उनमें जाहिद, उन्मेद, मनव्वर, शाहरूख, मो. हुसैन, फुरकान, सारांश वर्मा, अर्जुन कुमार, कैलाश चंद, सरजीत सिंह, संजीव कुमार, सयमदीन, साजिद, रुखसाना, अमजद, याकूब व स्वाति हैं।
विज्ञापन
इन सभी ने चपरासी, संदेशवाहक, चौकीदार व माली के पदों पर ज्वॉइन किया है। प्रांजल, योगेश कुमार व अनवीश ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर ज्वॉइन किया है। शेष 13 मृतक आश्रितों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।