फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job cards of MNREGA will be checked.

MNREGA: हर ब्लॉक के 10-10 ग्राम पंचायतों में होगी जॉब कार्ड की जांच, जारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 21 Aug 2022 03:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Aug 2022 03:08 PM IST
सार

मनरेगा के फर्जी जॉब कार्ड की जांच शिविर लगाकर की जाएगी। फर्जी पाए जाने वाले कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे साथ ही इन्हें जारी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
job cards of MNREGA will be checked.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड के खेल को बंद करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी विकासखंडों (ब्लॉकों) के 10-10 ग्राम पंचायतों में अब जॉब कार्ड की जांच की जाएगी। राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों के फीडबैक में कुछ जिलों में मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड की शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम प्रधानों व ग्राम रोजगार सहायकों के खिलाफ शिकायत मिलती रहती है कि वह पात्र श्रमिकों की जगह फर्जी जॉब कार्डधारकों को काम आवंटित करते हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ किया है कि पात्र श्रमिकों को काम से वंचित रखने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अब हर ब्लॉक में 10-10 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के जॉब कार्ड की जांच कराने के निर्देश दिए है। इसके लिए हर ग्राम पंचायत पर शिविर लगाकर जॉब कार्ड की जांच की जाएगी। इसमें फर्जी जॉब कार्ड मिलने पर उस कार्ड निरस्त करने के साथ संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनरेगा में पारदर्शिता के लिए श्रमिकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए है। इससे न केवल फर्जी उपस्थिति की शिकायतें दूरी होगी बल्कि काम के घंटे का सही आकलन भी हो सकेगा। वहीं रोजाना कितने श्रमिकों को काम मिला है, इसका सही आंकड़ा मिलेगा। बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर बायोमीट्रिक मशीनें उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों की संख्या में फर्जी श्रमिक होंगे बाहर
ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड की जांच और बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज किए जाने से हजारों की संख्या में फर्जी श्रमिक बाहर हो जाएंगे। इससे पात्र श्रमिकों को काम मिलने में आसानी होगी और अनियमितता की शिकायतें भी दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed