फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelry worth 9 lakh and 50,000 in cash stolen from contractor's house

Lucknow News: ठेकेदार के घर से नाै लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चोरी

Tue, 06 Oct 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 9 lakh and 50,000 in cash stolen from contractor's house
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
तालकटोरा। आलमनगर के बदशाहखेड़ा निवासी बिजली ठेकेदार शैलेंद्र कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोर शनिवार रात करीब नौ लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शैलेंद्र के मुताबिक, वह ऐशबाग निवासी प्रमोद के मकान की ऊपरी मंजिल में किराये पर रहते हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे वह परिवार के साथ उन्नाव स्थित अपने गांव हरौनी नारायणपुर गए थे। रविवार सुबह मकान मालिक ऊपर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी खुली पड़ी थी। टीवी और पंखा भी चालू थे। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे। अलमारी में रखे करीब नौ लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed