{"_id":"69049d7e9f9c9a8d820c5c46","slug":"jewelry-stolen-from-additional-gst-commissioner-flat-in-lucknow-maid-and-her-daughter-suspected-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर के फ्लैट से जेवर चोरी, नौकरानी व उसकी बेटी पर शक; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर के फ्लैट से जेवर चोरी, नौकरानी व उसकी बेटी पर शक; पुलिस कर रही जांच
Fri, 31 Oct 2025 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:59 PM IST
सार
लखनऊ में जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर के फ्लैट से जेवर चोरी हो गए। घरवालों को नौकरानी व उसकी बेटी पर शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित राप्ती अपार्टमेंट में रहने वाले जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर गुलाब चंद्र के घर से सोने की करधनी व चेन चोरी हो गई। चोरी का शक नौकरानी व उसकी बेटी पर है। गुलाब चंद्र की पत्नी पूनम वर्मा ने गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। गुलाब चंद्र वर्तमान में आगरा में तैनात हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गुलाब चंद्र, पत्नी व बेटे के साथ राप्ती अपार्टमेंट के जे-104 फ्लैट में रहते हैं। 15 अक्तूबर को उनकी पत्नी ने जेवर का बाक्स चेक किया तो उसमें रखी सोने की करधनी व चेन गायब थी।
विज्ञापन
उन्होंने जेवर को पूरे घर में तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। उनको शक है कि जेवर उनकी नौकरानी रेखा व उसकी बेटी ने चोरी किए हैं। मंगलवार को पूनम की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन