फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelry snatched from women in Mahingwa and Itauja

Lucknow News: महिंगवां और इटौंजा में महिलाओं से लूटे जेवर

Sun, 26 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jewelry snatched from women in Mahingwa and Itauja
बख्शी का तालाब। महिंगवां और इटौंजा इलाकों में दो दिन के भीतर महिलाओं से लूट की दो घटनाएं हुईं। शनिवार दोपहर महिंगवां के भवानीपुर निवासी सूरज कुमारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का झुमका और चांदी की पायल लूट ली। यह घटना कुम्हरावां रोड स्थित भक्ताखेड़ा गांव के पास हुई। सूरज गोधना गांव स्थित मायके से ससुराल पैदल जा रही थीं। एसओ महिंगवां राधेश्याम मौर्य ने इसे टप्पेबाजी बताया और जांच जारी होने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार दोपहर बख्शी का तालाब निवासी कृष्णा इटौंजा बाजार में खरीदारी कर रही थीं। भीड़भाड़ में एक बदमाश उनके कान से सोने की टॉप्स लूट ले गया। कृष्णा के पति किशनलाल ने शनिवार को इटौंजा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed