{"_id":"1920f9f8-e9fb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jewelry-business-jerk-by-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबार को भी आपदा का ‘झटका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबार को भी आपदा का ‘झटका’
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के सराफा कारोबार को भी आपदा ने गहरे जख्म दिए हैं। यहां के तकरीबन चार दर्जन कारोबारियों का काम पहाड़ पर था। इसके अलावा पहाड़ के स्थानीय व्यवसायी मैटीरियल के लिए सहारनपुर, दून का रुख करते थे, अब सब ठप है।
विज्ञापन
मार्ग कट जाने की वजह से मुश्किल
तकरीबन 20 का कारोबार का असर इससे दून के कारोबार पर पड़ा है। कई जगह संपर्क मार्ग कट जाने की वजह से मुश्किल खड़ी हो गई है। पार्टियों से पेमेंट तक के लिए कारोबारी नहीं जा पा रहे। जिन जिलों पर आपदा का अधिक असर रहा है, मसलन चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी समेत पौड़ी जिलों में कुछ इसी तरह के हालात हैं।
विज्ञापन
स्थानीय कारोबारी हालात को देखते हुए अभी मुंह तक नहीं खोल पा रहे हैं।
आपदा की वजह से शहर के सराफा कारोबारियों पर खासा असर पड़ा है। इसे प्रतिशत में 40 फीसदी तक माना जा सकता है। भुगतान तक के लिए कारोबारियों को अब हालात बेहतर होने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
-प्रवीण जैन, अध्यक्ष, देहरादून सराफा मंडल
हमारा काम पहाड़ पर था। आपदा की वजह से यह एकदम ठप हो गया है। अब मुश्किल इस बात की है कि किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा। फोन पर बात ठीक, लेकिन आगे काम कैसे करें। हालात सुधरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
-राहुल, सराफा कारोबारी, धामावाला