{"_id":"6a1b44de27534cc9730dd49b","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-five-houses-and-a-marriage-lawn-lucknow-news-c-13-lko1070-1760009-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच मकानों व मैरिज लॉन से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच मकानों व मैरिज लॉन से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
Sun, 31 May 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 31 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर में सराफ के घर चोरी के बाद जांच करती पुलिस।
लखनऊ। राजधानी में चोरों ने पांच घरों और एक मैरिज लॉन को निशाना बनाया। इन घटनाओं में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हुई है। पीड़ितों ने सरोजनीनगर, गोसाईंगंज, चिनहट, तालकटोरा और पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
सरोजनीनगर के मीरानपुर पिनवट निवासी सराफ विकास कुमार के घर से शुक्रवार रात लाखों के आभूषण और 1.50 लाख रुपये चुराए गए। उन्होंने बताया कि वह रात में मुंडन समारोह में थे। घर में पत्नी कुसुम और बच्चे थे। शनिवार सुबह वह कमरे में पूजा करने गए तो उन्हें सारा सामान बिखरा मिला। अलमारियों की लॉकर टूटे हुए थे। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
गोसाईंगंज के महमूदपुर गांव में 27 मई को संदीप के घर से जेवर और आठ हजार रुपये पार किए गए। पड़ोसी उमा देवी के घर से दस हजार रुपये और बर्तन भी चुराए गए। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिये चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चिनहट के लौलई में 22 मई को अभिषेक चौरसिया के घर से आभूषण और एक लाख रुपये की चोरी हुई। घटना के दिन वह बाहर थे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राजाजीपुरम सी ब्लॉक स्थित मधुबन मैरिज लॉन से छह मई को मैनेजर ललित श्रीवास्तव ने 60 हजार रुपये चुराए। यह आरोप लॉन के मालिक सआदतगंज के मातादीन रोड निवासी नंद प्रकाश ने लगाया है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप मिश्र ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है।
इसके अलावा, पारा के सदरौना में 24 मई की रात राजेश कुमार श्रीवास्तव के घर से कीमती जेवर और नकदी चोरी हुई। चोर कैमरे का रिकॉर्डिंग उपकरण और डेटा डिस्क भी अपने साथ ले गए। घटना के समय राजेश बाहर थे उन्हें पड़ोसियों ने जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।