{"_id":"67fd244f476bc9d7a104526b","slug":"jewellery-worth-rs-36-lakh-stolen-from-two-houses-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1157361-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो मकानों से 36 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो मकानों से 36 लाख के जेवर चोरी
Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
दो मकानों से 36 लाख के जेवर चोरी
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुल खंड निवासी पुलिस इंस्पेक्टर गुंजन अग्रवाल ने परिचित सीतापुर निवासी अंकित सिंह के खिलाफ घर से छह लाख के जेवर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है।
उधर, सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज में रहने वाली उषा देवी के मकान से चोरों ने 30 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। पीड़िता ने पुलिस पर 22 दिन बाद केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर गुंजन के मुताबिक घर से चार माह से काफी रुपये चोरी हो रहे थे। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बीती 31 जनवरी को उन्हें समारोह में जाना था। लॉकर खोला तो छह लाख के जेवर गायब थे। बेटे अपूर्व के कमरे में रखे 30 हजार रुपये भी नहीं मिले। अपूर्व ने मकान में कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन
तीन अप्रैल को शाम चार बजे बेटे के मोबाइल में सीसीटीवी कैमरे के वीडियो का नोटिफिकेशन आया। पता चला कि अंकित अलमारी में कुछ तलाश रहा था। अंकित से जब पूछताछ की गई तो वह मुकर गया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी का मोबाइल बंद है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने 22 दिन बाद लिखी रिपोर्ट
अर्जुनगंज निवासी उषा देवी के मुताबिक वह होली पर परिवार संग गांव बक्सर गई थीं। 19 मार्च को डेढ़ बजे पडोसी प्रमोद कुमार राय ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। अगले दिन वह घर पहुंचीं तो 30 लाख के जेवर गायब मिले। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस थाने के चक्कर कटवाती रही। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज किया गया है।