फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from the homes of a property dealer and four others

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर व चार अन्य के घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 21 Mar 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from the homes of a property dealer and four others
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर व चार अन्य लोगों के घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। ये घटनाएं बिजनौर, दुबग्गा और कृष्णानगर इलाके में हुईं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिजनौर के गढ़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्रीराम बृहस्पतिवार रात घर में परिवार के साथ सो रहे थे। छत के रास्ते चोर उनके घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। दुबग्गा के मलहा गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक बजे चोर किसान राजेश द्विवेदी के घर दाखिल हुए और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सात लाख के जेवर और 70 हजार रुपये चुरा लिए। फिर चोरों ने पड़ोसी शिव सेवक के घर से पांच हजार रुपये और शरद तिवारी के मकान से सात हजार रुपये चुरा लिए। तीनों पीड़ितों को भी घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने कृष्णानगर के बजरंग नगर निवासी अभय आनंद के मकान से लाखों के गहने और नकदी समेट ली। संबंधित थानों के इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की टीमें घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed