फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash stolen from retired engineer's house

Lucknow News: सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर से जेवर व नकदी चोरी

Thu, 09 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from retired engineer's house
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर कस्तूरी लाल जायसवाल के घर का ताला तोड़कर चोर कीमती जेवर और दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी ने बताया कि कस्तूरी लाल का मकान विभवखंड में है। पांच अप्रैल की रात 11 से 12 बजे के बीच चोर कस्तूरी लाल के घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने घर के सारे कमरों का ताला तोड़ा और वहां से एक किलो चांदी, सोने के कीमती जेवर और दस हजार रुपये उठा ले गए। छह अप्रैल को पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में कुछ चोर नजर आए हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed