{"_id":"69923094c104457d7b0db698","slug":"jewellery-and-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1607704-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाई
Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के शुभम सिटी पंडित खेड़ा में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे लाखों के जेवरात और 45 हजार रुपये पार कर दिए।
शुभम सिटी पंडित खेड़ा निवासी गायत्री श्रीवास्तव के अनुसार, उनका एक मकान लखनऊ महानगर में है। बीते 5 फरवरी को वह घर पर ताला बंद कर दूसरे मकान महानगर चली गई थीं। 12 फरवरी को पड़ोसी ने मकान का दरवाजा खुला होने और घर की लाइटें जलने की सूचना उन्हें फोन पर दी। घर पहुंचकर उन्होंने घर के ताले टूटे देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए कृष्णानगर थाने पर घटना की लिखित शिकायत दी। पीड़िता के अनुसार, चोरों ने उनके घर में रखे आलमारी के लॉकर से लाखों के जेवर और 45 हजार रुपये चोरी किए हैं। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।