{"_id":"62b37a67b0953e4f1a39bd03","slug":"jee-main-exam-2022-lucknow-news-lko6363871163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन आज से, इस बार से सेक्शन बी में भी होगी माइनस मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन आज से, इस बार से सेक्शन बी में भी होगी माइनस मार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से शुरू हो रही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन में इस बार से सेक्शन बी में भी माइनस मार्किंग लागू की जा रही है। हालांकि, यह व्यवस्था बीटेक की प्रवेश परीक्षा में ही लागू की गई है। जेईई मेन का आयोजन 23 से 29 जून तक किया जाएगा। इसके लिए राजधानी में आधा दर्जन केंद्र बनाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण काल में जेईई मेन का आयोजन पिछले साल चार सत्रों में किया गया था। इस बार कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद दो सत्र में ही जेईई मेन का आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला चरण 23 से 29 जून तक रहेगा। पहले दिन बीआर्क व बीप्लान का पेपर होगा, जबकि 24 जून से बीटेक की प्रवेश परीक्षा होगी। राजधानी में आधा दर्जन केंद्रों पर विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 30 मिनट पहले से दिया जाएगा। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक बीटेक के पहले सेक्शन में ही माइनस मार्किंग होती थी। यह सेक्शन बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होता था। इस बार से एनटीए ने सेक्शन बी जो कि न्युमेरिकल बेस्ड होता है, उसमें भी इसे प्रभावी किया है। इसे लेकर विद्यार्थियों को सतर्क रहने की जरूरत है।