फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE who went to stop electricity theft was bitten by a dog and also attacked with a stick.

Lucknow: बिजली चोरी रोकने गए जूनियर इंजीनियर को कुत्ते से कटवाया, साबड़ से किया हमला, पांच दिन में तीसरी घटना

Thu, 28 May 2026 10:40 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 10:40 AM IST
सार

जेई बताया कि बिजली चोरी की शिकायत पर वह जेई राधेश्याम यादव, लाइनमैन आयुष गौर, शिवम यादव व मनीष कुमार के साथ नहर रोड स्थित वंशिका प्रॉपर्टी के दफ्तर में छापा मारने गए थे। वहां मौजूद प्रॉपर्टी डीलर अजय दीक्षित और उसके चार-पांच साथियों ने टीम को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन
JE who went to stop electricity theft was bitten by a dog and also attacked with a stick.
जेई को काटने के लिए झपटता कुत्ता और पीछे से साबड़ से हमला करता युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के जानकीपुरम में बुधवार शाम चार बजे प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार पर प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जेई को पालतू कुत्ते से कटवाया और सिर पर साबड़ से वारकर घायल कर दिया। जानकीपुरम पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अजय दीक्षित और कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


जेई अशोक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत पर वह जेई राधेश्याम यादव, लाइनमैन आयुष गौर, शिवम यादव व मनीष कुमार के साथ नहर रोड स्थित वंशिका प्रॉपर्टी के दफ्तर में छापा मारने गए थे। वहां मौजूद प्रॉपर्टी डीलर अजय दीक्षित और उसके चार-पांच साथियों ने टीम को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। उन पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिसने जेई और टीम के अन्य सदस्यों को कई जगह काटा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा अपने पीडीए से देगी सपा के पीडीए का जवाब, नए चेहरों वाली होगी पंकज चौधरी की नई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी पर कई याचिकाएं लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय कर रहा है विचार


इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से जेई के सिर पर साबड़ से हमला कर दिया। सिर फटने और खून बहने के बाद भी आरोपी जेई को पीटते रहे। जब टीम ने वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस के अनुसार, यहां नवंबर 2025 में 70 हजार रुपये के बकाये पर बिजली काटी गई थी, जिसके बाद यहां बिजली चोरी हो रही थी।

जानकारीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह का कहना है कि अजय दीक्षित ने साथियों के मिलकर जेई अशोक कुमार के साथ में पूर्व में कनेक्शन काटने की रंजिश के चलते हमला बोला है। थाने की पुलिस इस मामले में हल्की धारा में निपटाए दे रही थी, मगर एमडी ने शीर्ष स्तर पर बातचीत कर एफआईआर दर्ज कराई। पूरे मामले की जांच कराएंगे।

तंबाकू मंडी में भी टीम पर हमला, लाइनमैन जख्मी

चौपटिया इलाके में भी बिजली चोरी की जांच करने गए जेई, एसडीओ व टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार के अनुसार, तंबाकू मंडी में रविवार रात पांच उपभोक्ताओं को मौके पर ही बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। इस दौरान बिजली चोरी में संलिप्त उपभोक्ताओं ने टीम पर हमला किया, जिसमें एक लाइनमैन को गंभीर चोटें आईं। सहादतगंज थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया गया है।

शांतिभंग की कार्रवाई पर अड़ी थी पुलिस
घटना के बाद जब अवर अभियंता जानकीपुरम थाने पहुंचे तो पुलिस आरोपियों पर सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई करने की बात कहने लगे। वहीं, बिजली विभाग के एमडी भी थाने आ गए। उन्होंने जब पुलिस आयुक्त से शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

इसके पहले इन जगहों पर हुए हमले
बिजली कर्मियों पर पांच दिन के भीतर हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जीपीआरए उपकेंद्र के मिश्रपुर इलाके में शनिवार आधी रात 1:30 बजे 150 परिवारों का बिजली संकट दूर करने गए दो कर्मियों ओम प्रकाश और अमरदीप पर चार-पांच दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया था। रविवार रात चौपटिया में भी बिजली टीम पर हमला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed