फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE who gave illegal electricity connection was removed, SDO is also in the ambit of action

Lucknow News: अवैध बिजली कनेक्शन देने वाले जेई हटे, एसडीओ भी कार्रवाई की जद में

Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
JE who gave illegal electricity connection was removed, SDO is also in the ambit of action
लखनऊ। चारबाग इलाके में बिल्डर के खर्चे पर बिना ट्रांसफार्मर लगाए और लाइन स्थापित किए पांच किलोवाट का वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन देने के मामले में जीटीआई उपकेंद्र के जेई मनोज कुमार वर्मा को हटा दिया गया है। इन्हें अब चौक खंड के महताब बाग उपकेंद्र में तैनाती दी गई है और यहां के जेई प्रखर सिंह को जीटीआई उपकेंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट पर हुई है। कॉमर्शियल कनेक्शन देने की जिम्मेदारी एसडीओ राम विलास सिंह ने निभाई थी। ऐसे में उन पर भी जल्द कार्रवाई होने की संभावना है। कमेटी आरोप पत्र तैयार कर रही है। उसका जवाब न देने पर उन्हें निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 31 मार्च को अपार्टमेंट में पूर्व राज्यमंत्री को दिया अवैध बिजली कनेक्शन शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जेई, एसडीओ की बिल्डर से सांठगांठ का खुलासा किया था। हालांकि, इस प्रकरण में एक्सईएन एसके वर्मा की जांच में जेई व एसडीओ पहले ही दोषी साबित हो चुके थे, मगर, तीन सदस्यीय कमेटी ने दोबारा जांच की तो इसमें भी दोनों दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, इस बिजली कनेक्शन को दिलाने में एक दलाल ने अहम भूमिका अदा की थी। इसी कारण एसडीओ ने भौतिक सत्यापन किए बिना ही सीधे बिजली कनेक्शन दे दिया था। हालांकि, भ्रष्टाचार की पोल खुलने पर कनेक्शन काट कर मीटर उतार लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed