फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JDU to make some space in uttar pradesh

पैठ बनाने की फिराक में नितीश की पार्टी

Sun, 20 Oct 2013 12:35 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
JDU to make some space in uttar pradesh

जनता दल यूनाइटेड यूपी में पार्टी की पैठ बनाने में जुट गई है।

विज्ञापन


शनिवार को सदस्यता ग्रहण, सामाजिक एवं राजनैतिक सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि वे लोग यूपी में पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे।

आईएएस अधिकारी रहे आरसीपी सिंह ने शनिवार को रवींद्रालय में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में कहा कि आजकल पढ़े-लिखे लोग राजनीति को हेय दृष्टि से देखते हैं।

राजनीति कभी खराब नहीं होती। अच्छे लोगों के इसमें आए बगैर इसका माहौल कैसे बदलेगा? उन्होंने कहा कि जेडीयू अच्छे प्रोफेशनल्स को अपने साथ जोड़कर राजनीति की दशा व दिशा बदलने का काम कर रही है।
विज्ञापन


मोदी के नाम की काल्पनिक बयार
पार्टी के बिहार के प्रदेश महासचिव प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि आज ज्यादातर पार्टियां वंशवाद की पोषक हैं। जबकि जेडीयू में ऐसा बिल्कुल नहीं है। मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के नाम की काल्पनिक बयार बहाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. अवध राम ने कहा कि वे जेडीयू की नीतियों से ही प्रभावित होकर वे इस पार्टी में आए हैं। भ्रष्टाचार हो या आरक्षण का मसला सभी में जेडीयू की नीतियां साफ हैं। किसान आयोग की भी बात यही पार्टी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed