{"_id":"63cb9aba91eba532b607567e","slug":"jayant-chaudhary-writes-letter-to-cm-yogi-adityanath-to-declare-the-price-of-sugarcane-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रालोद अध्यक्ष जयंत ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, कहा- आधा सत्र बीत चुका है गन्ना मूल्य घोषित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रालोद अध्यक्ष जयंत ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, कहा- आधा सत्र बीत चुका है गन्ना मूल्य घोषित करें
Sat, 21 Jan 2023 01:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:26 PM IST
सार
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गन्ना पेराई का आधा सत्र बीत जाने के बाद भी मूल्य घोषित न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। जयंत ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि गन्ने का आधा पेराई सत्र बीत चुका है। सरकार ने अब तक मूल्य की घोषणा नहीं की है। ऐसे में किसान बिना मूल्य जाने ही गन्ना आपूर्ति के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
जयंत ने लिखा कि जब यूपी में विधान सभा चुनाव आसन्न थे तब आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई सत्र के लिए 26 दिसंबर 2021 को गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया था। उस समय अदालत के आदेश के साथ ही भाजपा सरकार ने भी गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में करने और विलंब होने पर ब्याज के साथ भुगतान करने की घोषणा की थी लेकिन, किसान के इस मूल अधिकार के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्घता कमजोर प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आई एम लूजर...आई फिनिश्ड माई सेल्फ: रिकवरी एजेंट ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखे यह आखिरी शब्द, फिर दे दी जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदल रहे गांव, अंग्रेजी में दक्ष हो रहे बच्चे, असर- 2022 की सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
उन्होंने कहा कि मूल्य घोषित न होने से गन्ना किसान बहुत दुखी हैं। अत: जल्द ही मूल्य घोषित करें।